फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The village will be buzzing with 21 species of plants

21 प्रजातियों के पौधों से गुलजार होंगे गांव

Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The village will be buzzing with 21 species of plants
21 प्रजातियों के पौधों से गुलजार होंगे गांव
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को हर गांव में लगेंगे पौधे
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में औषधीय पौधों की महत्ता के साथ हरियाली बढ़ाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव पर गांव-गांव पौधरोपण का अभियान चलेगा। हर गांव में 21 प्रजातियों के 75 पौधे लगाने की योजना है। इनके रोपण के बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी जाएगी।
इन बहुपयोगी पौधों में 15 पौधों को धार्मिक स्थलों के परिसर में रोपित किया जाएगा। अन्य को गांव की सरकारी भूमि में लगाया जाएगा। डीएम ने बताया कि सभी गांवों में पौधे रोपने की तैयारी करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गांवों में जिन पौधों का रोपण किया जाएगा, उनमें अधिकांश औषधीय गुणों वाले होंगे। कृषि जलवायु के मुताबिक अधिक छायादार, अधिक से अधिक ऑक्सीजन और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगने के बाद इसकी जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों को दी जाएगी। पौधरोपण में आम, पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, बेल, आंवला, कटहल, चिरौंजी, इमली, शीशम, अर्जुन, कुसुम, लसोड़ा, बरगद, पीपल, पाकड़, गुलर, सीता, अशोक, नीम, आम, हरड़, मधुरस, बहेड़ा, बेल, महुआ, सहजन, जामुन, अमरूद, कटहल सहित अन्य प्रजातियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
आजादी के अमृत महोत्सव पर गांवों में लगने वाले पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सौंपी जाएगी। इसमें औषधीय, फलदार और छायादार प्रजातियों के पौधों को महत्व दिया जाएगा। एस राजलिंग, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed