{"_id":"58d56eaf4f1c1b61371a2696","slug":"the-tractor-collided-with-the-driver-s-car-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी से टकराया ट्रैक्टर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गाड़ी से टकराया ट्रैक्टर, घायल
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। क्षेत्रीय विधायक की गाड़ी से ईंट लदी ट्राली शुक्रवार को टकरा गई। इससे विधायक को सिर और गर्दन में हल्की चोट आई। यह दुर्घटना बंजारीपट्टी गांव के पास हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की सुबह विधायक जटाशंकर त्रिपाठी अपनी गाड़ी से भ्रमण पर निकले थे। वह खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास गाड़ी में बैठकर लोगों से बात कर रहे थे, तभी ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली का ज्वाइंट प्वाइंट (हिंच) टूट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर विधायक के वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गया। इसके चलते विधायक के गर्दन व सिर में मामूली चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। विधायक ने बताया कि मामूली चोट आयी है। गाड़ी को भी क्षति पहुंची है।