फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The town echoed with the shouts of Jai Shri Ram in the procession.

Kushinagar News: शोभायात्रा में जयश्रीराम के घोष से गूंजा कस्बा

Mon, 15 Jan 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
The town echoed with the shouts of Jai Shri Ram in the procession.
कुड़वा दिलीपनगर में शोभायात्रा में शामिल होते सांसद विजय कुमार दुबे , पूर्व विधायक रजनीकांत मणि
दुदही। कस्बा के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से रविवार श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें दुदही ब्लाॅक के 66 गांवों से लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस शोभा यात्रा में हनुमान, लव, कुश, सीताराम आदि देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। संघ के विभाग प्रचारक सुशील, जिला कार्यवाहक मनीष, सह कार्यवाहक व्यास नारायण, खंड प्रचारक प्रवीन राय, गणेश पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम, राजन व्याहुत, ईओ रवि पटेल आदि की अगुवाई में निकाली गाई शोभा यात्रा में करीब दस हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस शोभा यात्रा को सुराजी बाजार, स्टेशन बाजार, बैंक रोड, चांदनी चौक, गोला बाजार, ग़ांधी चौक, जिरात, ब्लाॅक रोड आदि का भ्रमण कराते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान गिरिजेश जायसवाल, अंजेश भारती, भगवती शरण जायसवाल, तारकेश्वर, सुरेंद्र सिंह, विश्वबंधु जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, संदीप मद्घेशिया, राजू रौनियार, शिवशंकर, दीपक मिश्रा, राजेश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, दिवाकर, शम्भू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा
कसया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामभक्ति की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं ने कई गांवों में भ्रमण किया। इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, नगाड़े और क्षेत्र के साथ श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब भी देखने को मिली। शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भागीदारी की। शोभायात्रा कुड़वा दिलीपनगर चौराहे पर विधि-विधान से आचार्य विनोद मिश्रा और उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार से प्रारंभ किया। उसके बाद कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कुंवर टोला, हीरामन टोला, नोनिया टोला, कल्लीपट्टी, माली टोला, अचलपट्टी, अलावलपट्टी, धन्नीपट्टी, जीतबहादुर टोला, सिसई, गुरुमिया आदि गांवों तक गई। शोभा यात्रा के सड़क से गुजरते समय लोगों ने अपने अपने घरों के सामने स्वागत किया।

इस दौरान आयोजक मंडल के भृगुनाथ श्रीवास्तव, आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, सतीशचंद्र शर्मा, टोनी पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed