फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The third injured youth also died

Kushinagar News: घायल तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The third injured youth also died
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया चलंतवा पुल के समीप नरकहवा मोड़ पर अज्ञात वाहन व बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई थी। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में देर रात दम तोड़ दिया। तीनों युवक दोस्त थे और अधिकांश समय साथ रहते थे। घर की माली हालत काफी खराब है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेलवनिया निवासी आनंद कनोडिया पुत्र दर्शन कनोडिया (22) शनिवार की शाम अपने गांव के ही दोस्त सूरज भारती पुत्र जग्गा (28) व संजीव हलदार उर्फ राजू बंगाली (30) के साथ पनियहवा चौराहे पर बाइक से गया था। देर शाम पनियहवा-पडरौना हाईवे के रास्ते वापस लौट रहा था कि बेलवनिया गांव के समीप नरकहवा मोड़ पर नेबुआ की ओर से पनियहवा की ओर जा रहे अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने संजीव उर्फ राजू व आनंद कनोडिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज की हालत गंभीर बताते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही सूरज ने भी दम तोड़ दिया। हनुमानगंज एसओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने आर्थिक सहयोग करते हुए कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed