फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The temperature will drop further; the meteorological department has issued an orange alert.

Kushinagar News: अभी और गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Thu, 18 Dec 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The temperature will drop further; the meteorological department has issued an orange alert.
लाइट जलाकर सड़क पर आते जाते लोग। संवाद
पडरौना। जिले में पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ने वाला है। घने कोहरे और बढ़ती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बुधवार से शुरू हुए पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से गलन और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने जिले में घने कोहरे और ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में सुबह के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता करीब 50 मीटर दर्ज की गई। इससे सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ जिले में सुबह करीब एक बजे तक आसमान में सूरज छिपा रहा। दोहपर के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

खुले में काम करने वाले मजदूरों, किसानों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 90 से 97 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 69 से 73 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मुख्यतः घना कोहरा छाया रहेगा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed