फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The teenager was made unconscious after being beaten up on the complaint of a man

मनचले की शिकायत पर पीटकर किशोरी को किया बेहोश

Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The teenager was made unconscious after being beaten up on the complaint of a man
मनचले की शिकायत पर पीटकर किशोरी को किया बेहोश
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी मनचले की शिकायत करने पर उसके परिजनों ने किशोरी को पीट दिया, जिससे वह अचेत हो गई। उसके बाद किशोरी को गांव के बाहर फेंककर आरोपी भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। मनचले की मां को गिरफ्तार करके पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी एक युवक खड्डा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी (16 वर्ष) के मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो, वीडियो व मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। शुक्रवार को उसने किशोरी को कॉल करके परेशान करना शुरू कर दिया। इससे आजिज आकर किशोरी उसके घर पहुंच गई। उसने मनचले की हरकतों की शिकायत की। आरोप है कि गुस्साए मनचले के परिजनों ने किशोरी को इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे गांव के बाहर उसे फेंककर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को कोटवा सीएचसी पर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी जहरूद्दीन पर छेड़खानी, आईटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की मां पर भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ दिनेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में अन्य आरोपियों का नाम शामिल किया जाएगा। आरोपी युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed