फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The teenager committed suicide by hanging himself

Kushinagar News: किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 13 Jun 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide by hanging himself
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छहूं के चनउटोला में बुधवार की रात एक किशोर ने नशेड़ी पिता से कलह के कारण फंदे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया। पूछताछ के लिए पिता को थाने लाई। छहूं के चनउ टोला निवासी 15 वर्षीय तौफीक पुत्र मंसूर की बुधवार की रात पिता से जमीन बेचने के कारण विवाद हो गया। तौफीक का पिता मंसूर नशे का आदि था और रोज विवाद करता था। बुधवार की रात में भी पिता-पुत्र से इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिससे तंग आकर तौफीक ने घर में जाकर फंदा लगा लिया। उसकी बहन कमरे में कुछ लाने गई तो उसे लटका देख चीखने लगी, जिसे सुनकर पिता, दादी तथा अन्य लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में नीचे उतार इलाज के लिए कसया ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी उसकी मौत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में विधिक कार्यवाही में जुट गई। पिता मंसूर (50) नशे का आदी है और उसने तीन शादी की थी।
विज्ञापन

बड़ी पत्नी से एक बेटा तौफीक व तीन बेटियां थी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की उसकी मौत हो गई तब उसने तीसरी शादी की। वह पत्नी घटना के समय घर पर नहीं थी। ग्रामीणों का कहना था मंसूर नशे के चलते तीन वर्ष पूर्व अपनी बड़ी बेटी को राजस्थान ले जाकर बेच दिया था। वह अब मायके में ही रह रही है। दादी मदीना खातून ने बताया कि इसके पूर्व में भी मंसूर ने काफी जमीन बेचा है, मैं अब अपने हिस्से की जमीन अपने नाती तौफीक मृतक को देना चाहती थी। इसी वजह से पिता पुत्र में कलह हुआ जो मेरे नाती के मृत्यु का कारण बना। दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि मंसूर ने खुद ही धन के लालच में पुत्र की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। किशोर के पिता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पर ही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed