{"_id":"6929fd78e43ebf883908c376","slug":"the-team-seized-property-from-gst-defaulters-and-recovered-rs-1582-lakh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-149787-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जीएसटी बकाएदारों पर टीम ने की कुर्की की कार्रवाई, 15.82 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जीएसटी बकाएदारों पर टीम ने की कुर्की की कार्रवाई, 15.82 लाख वसूले
Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
कसया। प्रमुख सचिव राज्य कर के निर्देश पर शुक्रवार को राज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी बकाए की वसूली के लिए कुर्की अभियान चलाया। कार्रवाई में उपायुक्त खंड दो राजेश कुमार यादव, उपायुक्त खंड तीन डॉ. जितेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त खंड एक कुमार अमित, सहायक आयुक्त सरिता यादव तथा राज्य कर अधिकारी रामभवन शामिल रहे।
अभियान के तहत हाटा स्थित सर्वश्री उन्नति कन्स्ट्रक्शन, सर्वश्री जायसवाल फर्टिलाइज़र तथा सर्वश्री उत्तम वस्त्रालय पर कुर्की की कार्रवाई की गई। विभाग ने कुल 15.82 लाख रुपये मौके पर ही वसूल किए। राज्य कर विभाग ने सभी बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जिन पर बकाया शेष है, वे स्वेच्छा से जमा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कुर्की जैसी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि कुर्की अभियान आगे भी जारी रहेगा।