फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The team remained stationed near Sethi Dhaba for the entire day and issued challans to nine buses.

Kushinagar News: सेठी ढाबा के पास पूरे दिन जमी रही टीम, नौ बसों का किया चालान

Wed, 26 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The team remained stationed near Sethi Dhaba for the entire day and issued challans to nine buses.
बस की जांच करते अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया 
पडरौना। अवैध परिवहन के नाम पर वसूली मामले में जीएसटी और परिवहन विभाग के दो चालकों नाम पुलिस की जांच में सामने आने के बाद विभागीय जिम्मेदारों की नींद उड़ गई है। वहीं इसमें सेठी ढाबा के संचालक और सहयोगियों को पूर्व में जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को सेठी ढाबा के पास नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें जीएसटी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 19 वाहनों की जांच की। नौ बसों के परिवहन में कमी मिलने पर चालान किया। इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि विभागीय और जीएसटी के अधिकारियों की तरफ से टीम गठित कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन वाहनों में किसी भी तरह की कमी मिल रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एनएच-28 पर संचालित 19 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वाहनों की परमिट की वैधता, फिटनेस, ओवरलोड, ड्राइविंग लाईसेंस समेत अन्य प्रपत्रों की जांच की गई है। इसमें कमियां मिलने पर कुशीनगर जीएसटी के सहायक आयुक्त अंबरीश कुमार सिंह ने मुजहना हेमितपुर टोल प्लॉजा पर संचालन के दौरान विभिन्न प्रपत्रों में कमी मिलने पर नौ बसों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed