{"_id":"a0c91e0fd2f054bc650f743f3ccc8bc5","slug":"the-team-reached-the-semifinals-of-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर (कुशीनगर)। स्थानीय पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में चल रहे 11वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल (बी) के पहले मैच में बुधवार को मलिक स्पोर्ट्स हरियाणा की टीम बीएसएनएल दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। हरियाणा के अमरदीप सोनकर को नाबाद 78 रन की पारी खेलने पर ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
बुधवार के सुबह शुरू हुए पूल (बी) के पहले प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम के कप्तान योगेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 27वें ओवर के तीसरे गेंद पर 121 रन बनाकर आलआउट हो गई। मैच में योगेंद्र ने 71 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन, एनएस नेगी ने 40 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्कों की मदद से 23 रन, शुमार कुमार ने 15 रन और नितिन अग्रवाल ने 10 रन बनाया।
हरियाणा की तरफ से राजी गौड़ ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए। आशीष ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट, शिवा यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी हरियाणा की टीम ने एक विकेट गंवाकर 11.2 ओवर में ही मैच जीत लिया। हरियाणा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमरदीप सोनकर ने 37 गेंदों का सामना करते हुए सोलह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रन, विकास दीक्षित ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाया। दिल्ली की तरफ से एनएस नेगी ने चार ओवर में 24 रन देकर एक मात्र विकेट लिया।
विज्ञापन
हरियाणा के खिलाड़ी अमरदीप सोनकर को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से क्षेत्रीय विधायक गंगासिंह कुशवाहा ने नवाजा। पुरस्कार के रूप में पांच हजार नकद और ट्रॉफी दिया गया। मैच का शुभारंभ आबकारी निरीक्षक इलाहाबाद बीपी दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान रंजना त्रिपाठी, आयुष, संजय पांडेय मौजूद रहे।