{"_id":"688920dbe35266c53804275b","slug":"the-team-is-busy-investigating-the-network-of-girls-who-came-from-other-states-details-are-also-being-collected-from-cdr-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142515-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूसरे राज्यों से आई युवतियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम... सीडीआर से भी जुटाया जा रहा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूसरे राज्यों से आई युवतियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम... सीडीआर से भी जुटाया जा रहा ब्योरा
Wed, 30 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। बुद्धनगरी कुशीनगर में खुले अधिकतर होटलों में अनैतिक कार्य होता है, लेकिन नकेल के नाम पर प्रशासन महज कुछ होटलों पर ही कार्रवाई करता है। आलम यह है कि दलालों और संचालकों के आगे पुलिस व प्रशासन का सिस्टम विफल नजर आ रहा है। इसके पहले जब दो दिन पूर्व सीओ और नायब तहसीलदार कसया की अगुवाई में कुशीनगर के होटल और मैरिज लॉन में कार्रवाई हुई तो हड़कंप मच गया।
कसया के जिन होटलों के बाहर बाइक और चार पहिया वाहनों की कतार लगती थी, वहां अब चंद वाहन ही दिखाई देते हैं। सूत्रों के अनुसार अनैतिक कार्य बंद नहीं हुआ है। अब रेट को दोगुना करने पर मथापच्ची चल रही है। चाहे वह कस्टमर से दलालों का रेट हो या होटल संचालकों और जिम्मेदारों के बीच का। वहीं पुलिस भी कानूनी उलझनों के कारण कुछ अधिक नहीं कर पा रही है।गिरफ्तार कर जेल भेजी गईं युवतियों को बेल तो मिल गया। अब इनके कनेक्शन की जांच के लिए पुलिस ने नंबरों की पड़ताल शुरू की है। सीडीआर से ब्योरा जुटाया जा रहा है। कस्टमर हैंडलिंग का कार्य कर रही युवतियों के मोबाइल के ग्रुप से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
जिले में अनैतिक कार्य पर समय-समय पर चले कानूनी डंडे के बावजूद यह धंधा बंद नहीं हुआ।सूत्रों के मुताबिक यह धंधा कुछ होटलों को छोड़ करीब 70 फीसदी होटलों पर होता है, लेकिन जब अभियान के तहत कार्रवाई होती है तो महज एक दो होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज लॉन सील कर दिए जाते हैं। हो-हल्ला के बीच 8-10 दिन तक होटल संचालकों की ओर से पर्दे के पीछे से धंधे को चलाया जाता है लेकिन जब पुलिस के अभियान पुराना हो जाता है तो फिर धंधा पुराने ढर्रे पर संचालित होने लगता है। इसके पीछे पुलिस और प्रशासन की होटल संचालकों से मिलीभगत भी बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार होटल पर्ल और उत्सव मैरिज लॉन पर हुई कार्रवाई के बाद होटल संचालकों के बीच रेट दोगुना बढ़ गया है वहीं ब्रोकर भी अब लड़कियों को दोगुने दाम पर एक गारंटर की सहमति से साथ भेज रहे हैं। होटल और मैरिज लॉन पर हुई कार्रवाई वाले मामले में विवेचना सीओ स्तर से की जा रही है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद और लखनऊ कि जिन महिला दलालों के साथ पकड़ी गई युवतियों को जेल भेजा गया था वह बेल पर बाहर आ गई हैं। पुलिस ने सीडीआर खंगालना शुरू किया है। मोबाइल से मिले नंबर से बातचीत और ग्रुप में हुई डीलिंग जैसे मैसेज हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि बाहर से आई यह महिलाएं ऐसे ऐसे ग्रुप से जुड़ी थीं जिसमें देह व्यापार से संबंधित महिलाएं पैसे के लिए यह काम करती हैं। ब्रोकर के रूप में कार्य कर रही ये महिलाएं जब किसी कस्टमर से बातचीत कर डील कर लेती हैं तो उक्त ग्रुप में सूचना देकर सौदा तय होता है। बहरहाल, पुलिस कई अहम पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवतियों को जमानत मिलने से भी खड़ी होती है मुश्किल
अनैतिक कार्य के धंधे में पुलिस के आगे कानूनी अड़ंगे भी मुश्किल खड़ा कर रहे हैं। जेल भेजी गई युवतियों को बेल मिल गया है, कुछ ऐसा ही हर बार होता है होटलों में अवैध धंधे को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन बालिग जोड़े होने पर कोई विशेष कार्रवाई नहीं होती है। इससे अवैध धंधे में लिप्त लोगों का दुस्साहस बढ़ता गया है। आज यह धंधा बड़े पैमाने पर जिले में चलता है।
शिकायत पर होती है जांच
सूत्रों की मानें तो अनैतिक कार्य के धंधों पर रेड करना सीओ स्तर और मजिस्ट्रेट स्तर का काम है।थानेदारों या स्थानीय पुलिसकर्मियों की शिकायत पर ही अभियान चलाकर रेड डाला जाता है। सूत्रों के अनुसार थाने स्तर पर जिम्मेदारों को जब अपने मनमाफिक रकम होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज लॉन संचालकों से प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो इसे टारगेट में लेकर शिकायत कर देते हैं।
होटलों में हैं कई रास्ते
कुशीनगर में जिन भी होटलों, गेस्ट हाउसों और मैरिज लॉन में ऐसा धंधा संचालित होता है, वहां आगे एक रास्ता के अलावा कई अन्य रास्ते पीछे की ओर से भी हैं। कई विशेष महंगे कमरों में तो दो गेट हैं। जहां पुलिस प्रशासन की छापेमारी की सूचना लीक हो जाने के बाद जोड़े पीछे के रास्ते कूदकर भाग जाते हैं। पुलिस को पहले कई दफा छापेमारी के बाद बैरंग लौटना पड़ा है, जहां से जोड़े फरार हो गए। कई दफा पुलिस के लोग भी सूचना लीक करने में मददगार होते हैं, तब होटल संचालक, ब्रोकर और वहां गए युवक युवतियां समय रहते फरार हो जाते हैं। यह तीन दिन पूर्व होटल पर व मैरिज लाज पर हुई छापेमारी के दौरान देखने को मिला। पुलिस की ओर से लिखे गए फर्द पर होटल को चारों तरफ से पुलिस बल की ओर से घेराबंदी कर कार्रवाई करने का जिक्र किया गया है, जबकि मौके से संचालकों के फरार होना भी बताया जा रहा है।