{"_id":"66fb475f6f15b0a62c0eede5","slug":"the-team-investigated-on-the-orders-of-the-high-court-created-a-stir-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124032-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर टीम ने की जांच, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर टीम ने की जांच, मचा हड़कंप
Tue, 01 Oct 2024 06:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाईकोर्ट के निर्देश पर तमकुहीराज तहसील के पगरा पड़री स्थित भरत लघु माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को तीन सदस्यीय समिति ने जांच की। समिति सील बंद लिफाफे में जांच आख्या उच्च न्यायालय को प्रेषित करेगी। जांच करने के लिए समिति के अचानक पहुंचने से विद्यालय में हड़कंप मच गया था।
विद्यालय के प्रबंधक ने एक प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की अनुमति के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इस मामले में न्यायालय के निर्देश पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज, उप शिक्षा निदेशक विज्ञान प्रयागराज और सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर की गठित तीन सदस्यीय टीम जांच करने विद्यालय में पहुंची। जांच टीम के साथ बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य और तमकुही बीईओ सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। जांच टीम ने विद्यालय का भौतिक एवं स्थलीय निरीक्षण करने के बाद विद्यालय में उपलब्ध आवश्यक प्रपत्रों की जांच की। टीम ने विद्यालय के प्रबंधकीय व्यवस्था से जुड़े लोगों और विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों का बयान भी दर्ज किए। करीब तीन घंटे तक चली जांच के दौरान मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर टीम चली गई। बीएसए ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय जांच टीम आई थी। जांच टीम सील बंद लिफाफे में जांच आख्या उच्च न्यायालय को प्रेरित करेगी।