फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The students of class five could not hear the table of 12 and 15 to the minister

कुशीनगर के स्कूलों का हाल: मंत्री को 12 व 15 का पहाड़ा नहीं सुना पाए पांचवीं के विद्यार्थी, बोले- इसे सुधारे

Thu, 08 Sep 2022 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 11:32 AM IST
सार

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल 570 विद्यार्थी नामांकित हैं, लेकिन बुधवार को महज 190 बच्चे की उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक के अलावा अनुदेशक हिमांशु चौधरी, ममता पांडेय और मनीषा श्रीवास्तव उपस्थित मिलीं। इसके पहले मंत्री का अचानक कार्यक्रम बदल जाने से शिक्षा विभाग समेत अन्य अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
The students of class five could not hear the table of 12 and 15 to the minister
नगर के संविलयन विद्यालय के बच्चों से पहाड़ा पूछते मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

 प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री तथा गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को धर्मपुर बुजुर्ग में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करना था, लेकिन उनका कार्यक्रम अचानक बदल गया। वह पडरौना नगर के संविलियन विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए।

विज्ञापन


मंत्री सीधे कक्षा पांच और बाद में आठ के विद्यार्थियों ने मिलने पहुंचे। उन्होंने पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से पांच पेड़ों के नाम पूछे। 12 और 15 का पहाड़ा पूछा, लेकिन विद्यार्थी नहीं बता पाए। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक से सुधार लाने की बात कही।
विज्ञापन


मंत्री को इस विद्यालय में कई कमियां मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक विंदा देवी ने किताबें नहीं होने और कोरोना संकट काल में विद्यालय बंद होने की वजह से बच्चों को याद किए सवाल भूलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल 570 विद्यार्थी नामांकित हैं, लेकिन बुधवार को महज 190 बच्चे की उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक के अलावा अनुदेशक हिमांशु चौधरी, ममता पांडेय और मनीषा श्रीवास्तव उपस्थित मिलीं। इसके पहले मंत्री का अचानक कार्यक्रम बदल जाने से शिक्षा विभाग समेत अन्य अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन अधिकारी संविलियन विद्यालय में सफाई कराई गई। सीडीओ गुंजन द्विवेदी, बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी पहुंचकर मोर्चा संभाला।

इसके बाद मंत्री धर्मपुर बुजुर्ग गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां कक्षा चार के अंगेश, करन, रागिनी और कक्षा पांच की सलोनी से पहाड़ा, फल, फूल और पेड़ों के नाम पूछे। विद्यार्थियों ने बेबाकी से जवाब दिया। इससे प्रसन्न मंत्री ने बच्चों को टॉफी देकर प्रसन्नता जताई।

इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि उनके अलावा सहायक अध्यापक प्रज्ञा पांडेय, शिक्षा मित्र बेबी सिंह, संध्या गोंड तैनात हैं। विद्यालय में कुल 102 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 82 बच्चे उपस्थित थे।

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान नगर के संविलयन विद्यालय में मिली कमियों की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश गए हैं। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड में गंदगी देखकर खफा हुए प्रभारी मंत्री

गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को नगर के अंबेडकर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी दिखने से नाराज मंत्री ने नाराजगी जताते हुए पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष को सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा।

रामकोला मार्ग से अंबेडकर नगर जाने वाली सड़क के किनारे नाली पर स्लैब नहीं होने पर भी वह नाराज हुए। उन्होंने डीएम और नगरपालिका अध्यक्ष को आधा घंटा में स्लैब लगवाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष से कहा कि आधा घंटा में अगर स्लैब नहीं लगता है तो वह बैठक में शामिल नहीं होंगे।

प्रभारी मंत्री ने वार्ड की सड़क पर अतिक्रमण देखकर उसे हटवाने के निर्देश दिए। नालियों की सफाई कराने के लिए कहा। नालियों की पटरियां टूटी देख मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड की सरिता, नैना, कविता, सुलेखा सहित अन्य लोगों ने बताया कि नाली ओवरफ्लो होने से जलभराव हो जाता है। सफाईकर्मी समय से नहीं आते हैं। सड़क पर कुछ लोग सामान रखकर अतिक्रमण किए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। मंत्री ने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने वार्ड के पुस्तकालय भी गए। पुस्तकालय प्रभारी डॉ. चंद्रिका प्रसाद से पुस्तों के रखरखाव, उपलब्ध पुस्तकें, सुविधाओं के बारे में पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed