फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The stork is liking the land of Buddha, the family is growing

Kushinagar News: सारस को भा रही बुद्ध की धरती, बढ़ रहा कुनबा

Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The stork is liking the land of Buddha, the family is growing
कुशीनगर। जिले भर में हुई शीतकालीन सारस गणना में इस बार 37 सारसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शीतकालीन गणना के दौरान जिले में कुल 65 सारस मिले हैं। दिसंबर महीने में हुई गणना पांच वन रेंजों में कराई गई। उनमें पडरौना, खड्डा, कसया, हाटा व तमकुहीराज रेंज शामिल हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक दिसंबर 2023 में हुई शीतकालीन सारस पक्षी की गणना में वेटलैंड रोहुआ ताल, विशुनपुर बुजुर्ग, खैरी ताल, सिंगहा ताल, फुलवरिया मगरीवव, मांडेय राय, रामपुर सौहरौना मंझरिया, टीकर ताल, राज मंदिर में कुल 28 सारस मिले थे। उनमें 27 व्यस्क व एक बच्चा शामिल था। वहीं दिसंबर 2024 में जिले में वेटलैंड रोहुआ ताल, धुरी छपरा, नंदन छपरा, सिंगहा ताल, पकड़ियार, चंदरपुर, धनौजी टोला, घुरछपरा, दिउलिया, मनियाछापर, टीकर ताल, सिरसिया, मथौली, छपरा, मुजहना, बरडीहा व महुवा बुजुर्ग में हुई सारस की गणना में कुल 65 सारस मिले हैं। उनमें 56 व्यस्क और नौ बच्चे हैं। इस तरह 2023 की तुलना में 37 सारस 2024 में अधिक मिले हैं। यह गणना जीपीएस से की गई है। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन सारस की गणना जून महीने में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed