{"_id":"66d25cc267526bccd501b795","slug":"the-society-will-become-filarial-free-only-by-adopting-the-safety-cycle-dr-rakesh-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122404-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा चक्र अपनाकर ही फाइलेरिया मुक्त बनेगा समाज : डाॅ. राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा चक्र अपनाकर ही फाइलेरिया मुक्त बनेगा समाज : डाॅ. राकेश
Sat, 31 Aug 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के भदंत चंद्रमणि सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से लिंफेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन पर संगोष्ठी हुई।
मुख्य अतिथि डा. राकेश गुप्त ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस बीमारी से मुक्त कराने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका होगी। फाइलेरिया का वायरस एक बार शरीर में पनपने से दूर नहीं किया जा सकत। सुरक्षा चक्र अपनाकर बचा जा सकता है। यह सुरक्षा चक्र लगातार पांच वर्ष तक निर्धारित दवाओं के सेवन से ही निर्मित होगा।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. शक्ति पांडेय ने कहा कि दो वर्ष से अधिक उम्र का प्रत्येक व्यक्ति दवा का सेवन कर सकता है।
अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र व संचालन डा.निगम मौर्य ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डा. पारस नाथ ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर गार्गी, नेहा, वासु समेत आदि मौजूद थे।