{"_id":"57dae6e54f1c1bef05d47aa0","slug":"the-six-point-charter-of-demands-submitted-to-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सूत्री मांगपत्र सीएमओ को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सूत्री मांगपत्र सीएमओ को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ और आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
संविदाकर्मी और आशा कार्यकर्ता जॉब सिक्योरिटी, नियमित नियुक्तियों में संविदाकर्मियों को वरीयता, रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को जल्द लागू करने, आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त कार्यक्रम प्रबंधक, एमसीटीएस ऑपरेटर और अन्य कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने तथा आउटसोर्सिंग से भर्ती पर रोक, जनपद में तैनात आशा कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय और कर्मचारी का दर्जा देने तथा एनएचएम से निष्कासित कर्मियों को बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. दिलीप गुप्ता, डॉ. अजय राय, जयप्रकाश यादव, प्रशांत कुमार सिंह, आशा गीता सिंह, शीला गुप्ता, संजू देवी, संगीता देवी, विद्यावती देवी, उर्मिला देवी, मेवाती देवी, पुष्पा देवी, सुमित्रा देवी, गीता सिंह, विनीता पांडेय, पुष्पलता शाही आदि मौजूद थीं।