{"_id":"6941ab72ba834428550b9225","slug":"the-sister-in-laws-social-media-friend-stole-the-young-womans-jewelry-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150850-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाभी का सोशल मीडिया दोस्त ले उड़ा युवती के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाभी का सोशल मीडिया दोस्त ले उड़ा युवती के गहने
Wed, 17 Dec 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक विवाहिता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों में दोस्ती हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक विश्वास का फायदा उठाकर विवाहिता की ननद के लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व इंस्टाग्राम के जरिए मायके क्षेत्र के एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच करीब हो गई। करीब दो माह तक बातचीत के बाद आरोपी युवक एक दिन घर पर आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया। इसी दौरान विवाहिता को बहला-फुसलाकर उसकी ननद के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गया।
इसके बाद परिवार जब गहनों की तलाश करने लगा तो मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूरी सच्चाई परिजनों को बता दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर चौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और अंजान लोगों से संबंध बनाते समय सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।