फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The shortage of officers in the lower courts

निचली अदालतों में है अधिकारियों की कमी: प्रमोद

Sat, 21 Jan 2017 11:45 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The shortage of officers in the lower courts
शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश की निचली अदालतें न्यायिक अधिकारियों की कमी से जूझ रही हैं। इसके चलते न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ बढ़ने से उनके निस्तारण में देरी हो रही है। 
विज्ञापन

ये बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार  श्रीवास्तव ने कहीं। वह शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से दीवानी न्यायालय कसया के परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए समाधान है, लेकिन आसान नहीं है। उन्होंने अधिवक्ताओं से कंप्यूटर की जानकारी रखने की बात भी कही। 
विज्ञापन

समारोह को विशिष्ठ अतिथि सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल उत्तर प्रदेश अमरेंद्रनाथ सिंह, सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष बार कौंसिल उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता कल्याणार्थ समिति उत्तर प्रदेश रामाश्रय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर की गई। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की। 

अध्यक्षता बार के निवर्तमान अध्यक्ष उमेशचंद दत्त राय और संचालन ओंकारनाथ पांडेय व ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दीवानी न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों के अलावा जिलास्तरीय न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, दीनदयाल मल्ल, दिव्यप्रकाश मणि,  सतीशदत्त पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, बद्रीनारायण दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, वामाचरण पांडेय, अवधेश पांडेय,  सुरेंद्र किशोर श्रीवास्तव, अशोक  सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed