फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The secret of Krishna's murder is linked to immoral activities

Kushinagar News: अनैतिक कार्यों से जुड़ा है कृष्णा की हत्या का राज

Tue, 16 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The secret of Krishna's murder is linked to immoral activities
हाटा। कस्बे में हुए कृष्णा दूबे हत्याकांड के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। नामजद चारों आरोपियों से हत्या का तार जुड़ा है। जांच में अनैतिक कार्यों को लेकर छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हिरासत में लिए गए आरोपी पहले पुलिस को घटना के दिन से इधर-उधर घुमाते रहे, लेकिन छात्रावास में मौजूद बच्चों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस घटना के तह तक पहुंच गई। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के मुजहना मोहल्ले में संचालित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय के छात्रावास में रहने वाले देवरिया के 11 वर्षीय छात्र कृष्णा दूबे की शुक्रवार को भोर में गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कृष्णा के पिता धनन्जय दूबे ने विद्यालय के प्रबंधक, उसकी बहू, बेटा और प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच कर रही थी। पुलिस को आरोपी इधर-उधर घुमा रहे थे, क्योंकि छात्र की हत्या के बाद भी आरोपी आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन घरवालों की सक्रियता के चलते वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। सोमवार को छात्र के घरवाले हाटा कोतवाली पहुंचे और घटना के पर्दाफाश में देरी होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने लगे। पुलिस ने जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस की जांच में पता चला है कि अनैतिक कार्यों को लेकर छात्र की हत्या हुई है। घरवालों ने जिन चार आरोपियों को नामजद बनाया है, उन्हीं का हाथ इसमें है। कृष्णा के साथ मौजूद छात्रावास के छात्रों से अलग-अलग पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस घटना का जल्द पर्दाफाश कर सकती है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि घटना का तार नामजद आरोपियों से जुड़ा है। पुलिस घटना के करीब पहुंच चुकी है, जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed