{"_id":"68ed5186876511e02a05a757","slug":"the-search-for-the-accused-intensified-bholas-family-reached-the-police-station-to-demand-his-arrest-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147146-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोपियों की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे भोला के घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोपियों की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे भोला के घरवाले
Tue, 14 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी निवासी प्रधान के भाई भोला यादव (55) की मौत के मामले में पुलिस की दो टीमें पांच नामजद व दस अज्ञात की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि सोमवार तक पुलिस के हाथ खाली रहे।
वहीं पीड़ित परिवार के लोग सोमवार को मामले में शीघ्र गिरफ्तारी की मांग लेकर तमकुहीराज इंस्पेक्टर से थाने पहुंच मुलाकात की। पुलिस ने रविवार को गैरइरादतन हत्या के आरोप में मामले से जुड़े दो आरोपियों गोसाईंपट्टी निवासी धर्मेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी गांव निवासी प्रधान शंभू यादव के भाई भोला यादव की मौत शुक्रवार को पड़ोसियों मारपीट के दौरान हो गई। मृतक की पत्नी व परिजनों ने पड़ोसियों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
तमकुहीराज पुलिस ने शुक्रवार देर रात तहरीर के आधार पर सात नामजद समेत 17 लोगों पर केस दर्ज किया। इसमें नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी व तहसील कार्यालय में संविदाकर्मी मुकेश यादव को मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया।
भोला की पत्नी के तहरीर के आधार पर पुलिस मोतीचंद यादव, संजय यादव, नरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, विशाल यादव, व नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी मुकेश यादव व बृजेश यादव के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। तमकुहीराज पुलिस की दो टीमें मामले से जुड़े पांच नामजद व अज्ञात लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे है।सोमवार को पीड़ित परिवार के लोग इंस्पेक्टर तमकुहहीराज से मुलाकात कर मामले में कारवाई की प्रगति जानी। पीड़ित परिवार आरोपियों के रसूख के कारण दहशत में जी रहा है।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में वांछित पांच नामजद व अज्ञात की गिरफ्तार के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है। मामले से जुड़े आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।