फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Sangh was established to strengthen the country.

Kushinagar News: देश को सशक्त बनाने के लिए हुई संघ की स्थापना

Wed, 15 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Sangh was established to strengthen the country.
कसया। कसया नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को स्वयंसेवकों ने केशव नगर बस्ती में पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम महर्षि अरविंद विद्या मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इसमें भारत माता की भव्य झांकी के साथ पथ लगभग 500 स्वयंसेवकों ने संचलन करते हुए देश सेवा व अनुशासन की भावना को प्रदर्शित किया।
स्वयंसेवकों ने गणवेश व डंडा के साथ संचलन करते हुए पुराना फाजिलनगर मार्ग, गोला बाजार होते हुए गांधी चौक, सपहा मार्ग होते हुए फिर विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए कहा कि आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश भाई ने कहा कि संघ का सौ वर्ष पूर्ण करना व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक की यात्रा है। संघ जीवन जीने की शैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शुभलाल ने अतिथि परिचय कराया। धनंजय राय ने एकल गीत और डॉ निगम मौर्य ने अमृत वचन सुनाया। अध्यक्षता अमरकंटक जनजाति विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया। समापन ध्वज प्रणाम व नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे प्रार्थना से हुआ। इस दौरान देवरिया विभाग के सहसंघ चालक डॉक्टर सीएस सिंह, जिला संघ चालक रामाश्रय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ,विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ अनिल कुमार सिंहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed