Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The ruling party praised the state government's budget, while the opposition called it disappointing.

Kushinagar News: प्रदेश सरकार की बजट को सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया निराशा जनक

Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The ruling party praised the state government's budget, while the opposition called it disappointing.
बजट की खबर में परिचर्चा-दुर्गेश राय,भाजपा जिलाध्यक्ष ।
पडरौना। प्रदेश के वित्त मंत्री की तरफ से विधानसभा में बुधवार को पेश किए गए बजट को जहां सत्ताधारी दल के नेताओं ने हर वर्ग के हित में बताया, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे आम जनता, किसानों और गरीबों के लिए निराशाजनक करार दिया। बजट में डिजिटल को विशेष महत्व दिया गया है। तकनीक, नवाचार और डेटा आधारित समाधानों से कृषि उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने की दिशा में अहम पहल की गई है। सत्ता पक्ष के नेताओं ने इस बजट को सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम और तकनीकी रूप से समृद्ध होते उत्तर प्रदेश के लिए समर्पित बताया है। वहीं विपक्ष ने सरकार की बजट को निराशाजनक बताया है। उनका कहना है कि सरकार जनता की उम्मीदों को तोड़ दी है।
विज्ञापन




0
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मिशन रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित बजट पेश किया है। यह बजट सरकार की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है, जहां नीति, निवेश और नवाचार एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के मजबूत तालमेल से प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बनकर उभर रहा है। बजट में प्रदेश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास से जोड़ने का भाजपा सरकार का स्पष्ट विजन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश को विकसित, सुरक्षित और स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश बनाने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। -दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन


0

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुई बजट ने जनता की सारी उम्मीदें तोड़ दी है। किसान, युवा और गृहिणियों के लिए कोई राहत नहीं है। सिर्फ खानापूरी हुई। भाषण लंबा था, लेकिन जनता की आवाज अनसुनी रह गई। -रविंद्र विश्वकर्मा ''राधे'', जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है। महंगाई कम करने और किसानों के लिए बीज के रेट घटाने की घोषणा होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार इस दिशा में विफल रही है। - रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।




प्रदेश सरकार आम लोगों के हित में नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसे कम करने के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। किसानों के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं है। -विद्यासागर, बसपा जिलाध्यक्ष।

बजट की खबर में परिचर्चा-दुर्गेश राय,भाजपा जिलाध्यक्ष ।

बजट की खबर में परिचर्चा-दुर्गेश राय,भाजपा जिलाध्यक्ष ।

बजट की खबर में परिचर्चा-दुर्गेश राय,भाजपा जिलाध्यक्ष ।

बजट की खबर में परिचर्चा-दुर्गेश राय,भाजपा जिलाध्यक्ष ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed