{"_id":"68a766c3225688d8e903f16d","slug":"the-rowdy-hit-the-girl-with-a-belt-head-got-cracked-serious-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-143788-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनबढ़ ने बच्ची को बेल्ट से मारा, सिर फटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनबढ़ ने बच्ची को बेल्ट से मारा, सिर फटा, गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के देवरिया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात जहां पूरा नगर डोल मेले में व्यस्त था। वहीं आपसी कहासुनी में एक युवक ने बेटा और बेटी संग मेला देखने गए बाइक सवार पिता पर बेल्ट से हमला कर दिया। ्
इसमें छह वर्षीय बच्ची के सिर में बेल्ट का बक्कल धंस गया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल बच्ची को सीएचसी कसया भेजवाया। वहीं आरोपी युवक को मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और हाईवे चौकी के सुपुर्द कर दिया।
डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
एनएच-28 से सटे हाईवे चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर आगे देवरिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर शाम वार्ड नं-13 रामजानकी नगर निवासी प्रदीप मद्धेशिया बाइक से छह वर्षीय बच्ची अनन्या और सात वर्षीय बेटे कुनाल के साथ डोल मेला देखने गए थे।
विज्ञापन
हाईवे चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे देवरिया मार्ग पर वार्ड-15 वीर सावरकर नगर (सबया) निवासी अंकित मद्धेशिया (20) वर्ष से किसी बात पर कहासुनी हो गई और वह मारपीट में बदल गई।
अंकित ने बाइक सवार प्रदीप पर बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे बाइक पर बैठी अनन्या के सिर में गंभीर चोट लग गई। बच्ची खून से लथपथ हो गई। मेले में ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर हाईवे चौकी के सुपुर्द कर दिया।