फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The roads of Padrauna city were jammed, causing inconvenience to pedestrians.

Kushinagar News: पडरौना शहर की सड़कों पर लगा जाम, राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी

Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The roads of Padrauna city were jammed, causing inconvenience to pedestrians.
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर लगा जाम।संवाद - फोटो : kathua news
पडरौना। शहर की सड़कों पर बृहस्पतिवार को वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। राहगीरों को वाहनों के जाम से निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस की तमाम कवायद के बाद भी लोगों को जाम से जूझना पड़। बताया जाता है कि त्योहार के चलते वाहनों व लोगों की भीड़ बढ़ जाने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। राहगीरों को भी गुजरने में दुश्वारी हुई।
विज्ञापन

शहर के सभी मार्गों पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। शहर के सुभाष चौक से होकर निकलने वाले एनएच-28 बी पर बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा और ऑटो के चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रोडवेज बस स्टेशन पर निर्माण कार्य होने की वजह से बसों के चालक और परिचालक सड़क पर ही खड़ा कर सवारी बैठाने और उतार रहे हैं। बसों को चालक सड़क पर ही खड़ा करके छोड़ देते हैं, जो शहर में जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। मुख्य पश्चिमी बड़ी गंडक नहर पर तीन ओर से आने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। नगर के मुख्य मार्गों पर जहां-तहां खड़े और घूम ई-रिक्शा और टेंपो जाम को बढ़ा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों का चालान भी काटा जाएगा,जो सड़क पर लगाकर कहीं चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

0

दुकानों के सामने अवैध पार्किंग भी बन रही जाम की वजह

सुभाष चौक से छावनी रोड, कोतवाली रोड, रामकोला रोड, कठकुइयां रोड पर दुकानों सामने अवैध पार्किंग स्थल भी शहर में जाम का कारण बन रहे हैं। दुकानें और शाेरूम खुलने के बाद यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। नगरपालिका की ओर से शहर में कोई पार्किंग स्थल नहीं होने से दुकानदार भी दुकानों के सामने सड़क पर ही गाड़ियों को खड़ा कराते हैं।

पडरौना शहर के सुभाष चौक पर लगा जाम।संवाद

पडरौना शहर के सुभाष चौक पर लगा जाम।संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed