{"_id":"624c8cef78b8e05e967d5924","slug":"the-roads-and-streets-of-the-villages-will-be-illuminated-with-milky-light-kushinagar-news-gkp43233167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधिया रोशनी से रौशन होंगी गांवों की सड़कें और गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधिया रोशनी से रौशन होंगी गांवों की सड़कें और गलियां
विज्ञापन
दुधिया रोशनी से जगमग होंगी गांवों की सड़कें और गलियां
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को वित्त आयोग से मिले धन से गांव में लगाई जाएंगी एलईडी लाइटें
ग्राम पंचायतें करेंगी सड़कों पर लगे प्रकाश व्यवस्था का बिल का भुगतान और देखरेख
पडरौना। शहर की तरह अब गांवों की सड़कें भी दुधिया रोशनी से जगमग होंगी। इसके लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वित्त आयोग से मिले धनराशि से गांवों की सड़कों और गलियों में एलईडी लाइट लगवाएंगी। एलईडी स्ट्रीट लाइट के विद्युत बिल का भुगतान और देखरेख (गारंटी अवधि समाप्त होने के बाद) ग्राम पंचायतों की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 1003 ग्राम सभा और 1440 राजस्व गांव हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों और गलियों में समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में असुविधा के साथ सुरक्षा का भी खतरा बना रहता है। इसके मद्देनजर शासन ने गांव की सड़कों व गलियों के अलावा घनी आबादी वाले मोहल्लों में एलईडी लाइट लगाने की योजना बनाई है। एलईडी लाइट लगने से बिजली की खपत भी कम होगी और पर्याप्त रोशनी भी रहेगी। गांव में पथ प्रकाश के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग दोनों की तरफ से मिले धनराशि को खर्च कर सकेंगी। वित्तीय अनियमितता रोकने के लिए जियो टैगिंग कराई जाएगी।
इन वोल्टेज की लगाई जाएगी एलईडी
गांव में लगाई जाने वाली एलईडी लाइट दो पोल के बीच में लगाई जाएगी। जिन दो पोल के बीच की दूरी 30 मीटर से कम होगी, वहां 18 वाट, तीन मीटर तक की दूरी वाले पोल पर 24 वाट, 50 मीटर की दूरी वाले पोल पर 35 वाट और 75 मीटर दूरी वाले पोल पर 45 वाट की एलईडी लाइट लगाई जाएगी। गांव के पोल पर लगे एलईडी लाइट को बिजली के खंभों पर फिक्स करना होगा। इसके लिए 32 एमएम के करीब दो मीटर जीआई पाइप लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जैम पोर्टल से होगी एलईडी लाइटों की खरीदारी
गांव में लगाई जाने वाली एलईडी लाइट की खरीदारी जैम पोर्टल से की जाएगी। इस पोर्टल पर खरीदारी का उद्देश्य वित्तीय अनियमितता रोकना है।
कोट
ग्रामीण क्षेत्र में विशेष कर आबादी एवं संपर्क मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एलईडी लाइट लगाई जानी है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव की तरफ से निर्देश मिले हैं। गांव की सड़कों और गलियों में लाइट लगने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होने के साथ सुरक्षा भी बढ़ेगी।
अभय कुमार यादव, डीपीआरओ