फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The road is broken

Kushinagar News: यहां रहते हैं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के घर के सामने टूटी है सड़क

Sun, 09 Apr 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The road is broken
मुन्ना कॉलोनी में जलभराव और गंदगी, संक्रामक बीमारियों का खतरा
विज्ञापन

जलनिकासी का नहीं है प्रबंध, पनप रहे मच्छर, लोग रहते हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के मुन्ना कॉलोनी में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह रहते हैं, लेकिन उनके घर के सामने की ही सड़क टूटी है। यहां जलभराव और गंदगी की भी समस्या है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चल रहा है। इसके बावजूद अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
लोगों के घरों से निकलने वाला पानी आसपास खाली प्लाट में भरा हुआ है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के पास नाली का पानी सड़क पर बहता है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनो में यहां बदतर स्थिति हो जाती है। इस कॉलोनी में 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। उनका कहना है कि पांच वर्षों में सड़क और नाली का काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मुन्ना कॉलोनी का नाम वर्तमान विधायक मनीष जायसवाल के पिता रामनरायण उर्फ मुन्ना के नाम से रखा गया था। यहां मुन्ना के नाम से अधिक भूमि थी। उन्होंने इस कॉलोनी में प्लॉटिंग करके लोगों को बसाया था। कॉलोनी में प्रोफेसर और शिक्षक भी रहते हैं। वर्तमान में करीब 500 मकान बन गए हैं। कॉलोनी में भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का घर है। उनके घर के दक्षिण तरफ नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है। घर के पीछे नाली चोक हो गई है। लोगों ने बताया कि यहां कि मुख्य समस्या जलनिकासी की है। सफाईकर्मी समय से नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दवाओं का नहीं हुआ छिड़काव
मुन्ना कॉलोनी में जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से जलभराव है। खाली प्लाट और अन्य जगहों पर पानी भरे होने की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका की तरफ से फाॅगिंग नहीं कराई जाती है। दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जाता है। गर्मी के मौसम में मोहल्ले के भीतर संक्रामक बीमारी फैलने खतरा बना हुआ है।
..
समस्या सुनते ही नहीं ईओ
मुन्ना कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सफाई नहीं होने शिकायत या छिड़काव के लिए जब ईओ को किया जाता है तो वह फोन काट देते हैं। इसके बाद वह मोबाइल नंबर को ब्लाॅक कर देते हैं, ताकि दोबारा बात न हो सके।
..
स्वराजी पोखरे का नहीं हो पाया सुंदरीकरण
मुन्ना कॉलोनी में 100 साल पुराना पोखरा है। यहां स्वतंत्रता सेनानी अग्रेजों से लड़ने के बाद रात में छिप जाते थे। इसीलिए पोखरे का नाम स्वराजी हो गया। छठ पूजा के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित होती हैं। सुंदरीकरण के लिए पूर्व सभासद प्रमोद श्रीवास्तव ने वर्ष 2012 में डीएम को पत्र दिया, लेकिन पोखरे का सुंदरीकरण नहीं हो पाया।
...
प्रमुख स्थानों पर सड़क जर्जर
मुन्ना कॉलोनी में रामजानकी मंदिर है। प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर है। जहां शहर के लोग पूजा करने आते हैं। हनुमान इंटर कॉलेज भी है। करीब 25,00 छात्र पढ़ने आते हैं। इन स्थानों पर जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है।
...
...
मुन्ना कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। घर का पानी सड़क पर बहता रहता है। इसके लिए कई बार नगर पालिका में बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
डॉ. प्रेमचंद्र सिंह
...
कुछ स्थानों पर नाली की मरम्मत की गई है, वह भी मानक विहीन है। नाली को ढकने वाला स्लैब टूट गया है। वह सही नहीं कराया गया। ईओ से कोई शिकायत कीजिए तो वह मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते हैैं।
जितेंद्र मिश्र, शिक्षक
...
पांच वर्षों में कोई विकास कार्य इस मोहल्ले में नहीं हुआ है। सड़क जर्जर हो गई है। नगर पालिका में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी को पत्र दिया गया। कुछ कार्य जल्द कराए जाएंगे।
प्रमोद श्रीवास्तव
...
नाली जाम होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। बरसात में पूरे मोहल्ले में जलभराव रहता है। गर्मी के मौसम में भी हर जगह जलभराव नजर आएगा। सड़क पर पानी बहता रहता है।

रजनीश कुमार अस्थाना
..

पांच दिनों से नाली जाम है। इसीलिए मेरे घर के पास सड़क पर पानी बह रहा है। इसको जल्द ही सही कराया जाएगा।
लल्लन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा
..
मेरे घर के पास पुलिया है। इसी रास्ते जलनिकासी होती है। बड़ी पुलिया की मांग की जाएगी। मोहल्ले में प्रतिदिन जाता हूं। कोई समस्या नहीं बताता है। पहली बार आप के माध्यम से जानकारी हुई है। संबंधित अधिकारी से बात करके लोगों की समस्या दूर की जाएगी।
राजेश्वर सिंह, दर्जा राज्य मंत्री
...
कोट
कर्मचारियों को सफाई के लिए लगाया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ईओ को निर्देश दिए जाएंगे।
महात्मा सिंह, उपजिलाधिकारी/ प्रशासक नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed