{"_id":"6a2f05b403f36f994c0ab0f1","slug":"the-removal-of-the-cover-of-the-service-lane-in-front-of-the-bank-premises-increased-the-problem-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-161755-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंक परिसर के सामने सर्विस लेन का ढक्कन हटने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंक परिसर के सामने सर्विस लेन का ढक्कन हटने से बढ़ी परेशानी
Mon, 15 Jun 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के बड़ौदा यूपी बैंक परिसर के सामने स्टेट हाईवे की सर्विस लेन पर नाले का ढक्कन हटाए जाने से राहगीरों, बैंक ग्राहकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले नाले के कारण आवागमन बाधित हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सर्विस लेन पर रास्ता अवरुद्ध होने से ग्राहक दुकानों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। बैंक आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य ग्राहक भी खुले नाले को पार करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। कई लोग संतुलन बिगड़ने से चोटिल भी हो चुके हैं।
संतोष कुमार, गुड्डू,विकास,प्रद्युम्न,बैजनाथ आदि का कहना है कि सर्विस लेन बाजार और बैंक तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। ढक्कन हटने के बाद लोगों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द ढक्कन लगवाने और मार्ग को सुचारु करने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। सभाषद कृष्णा जायसवाल ने बताया की विभागीय स्तर पर बातचीत कर जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।