{"_id":"67c0ad7287e359f26d0fee48","slug":"the-race-to-return-home-on-holi-trains-full-till-march-5-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132916-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होली पर घर लौटने की होड़... पांच मार्च तक ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होली पर घर लौटने की होड़... पांच मार्च तक ट्रेनें फुल
Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। होली के चलते ट्रेनों में काफी भीड़-भाड़ बढ़ती जा रही है, लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने से लोगों की यात्रा मुश्किल नजर आ रही है। पांच मार्च तक सभी ट्रेनें फुल हैं और टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट को लेकर एक दिन पहले नंबर लगाने के बाद भी कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक कराकर दलाल दोगुने रुपये वसूल कर रहे हैं। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के साथ साथ तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। इससे चलते हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन जंक्शन तो है लेकिन तत्काल टिकट काउंटर एक ही होने के चलते एक समय में एक ही व्यक्ति को कन्फर्म टिकट मिल पाता है। इसके बाद नंबर लगाने वाले यात्री को वेटिंग टिकट ही मिलता है।
बृहस्पतिवार को तत्काल टिकट लेने पहुंचे प्रियांशु सिंह, संदीप कुमार, राजीव, विकास चंद, अजय कुमार, नागेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या एक दिन की नहीं, बल्कि रोजाना की है। इस पर विभाग ध्यान नहीं देता है अगर ध्यान देता। वहीं प्राइवेट काउंटर चलाने वाले दुकानदार आसानी से टिकट दे देते हैं, लेकिन दोगुने रुपये लेकर दो-दो दिनों तक इंतजार के बाद भी कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं है।