फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The procession was carried out under police protection, with the administration keeping a close watch.

Kushinagar News: पुलिस के पहरे में निकला डोल जुलूस, प्रशासन की रही पैनी नजर

Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The procession was carried out under police protection, with the administration keeping a close watch.
मिश्रौली डोल मेला में उमड़ी लोगों की भीड़।संवाद
पिपरा बाजार। अति संवेदनशील माने जाने वाले मिश्रौली डोल मेला शनिवार को शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पुलिस के पहरे में निकले डोल जुलूस पर प्रशासन की पैनी नजर रही। कुछ साल पहले मेले के दौरान हुए सांप्रदायिक विवादों को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। इस मेले के संपन्न होने से स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सूझबूझ और चुस्त-दुरुस्त रही व्यवस्था की सराहना की है।
विज्ञापन

मिश्रौली डोल मेले की शुरुआत शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान की झांकी पूजन के साथ हुई। शनिवार सुबह से ही बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात हो गए थे। संवदेनशील विश्रामपट्टी टोला सहित पूरे डोले मेले के रूट पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही।
विज्ञापन

मिश्रौली डोल मेले का आयोजन हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल मेले में 19 गांवों की झांकियां शामिल हुईं। युवाओं की टोली गुलाल उड़ाते और धार्मिक जयकारे लगाते आगे बढ़ रही थी। सड़क किनारे श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर माथा टेका। बच्चों ने मिठाइयों और खिलौनों का आनंद लिया। मेले में पडरौना विधायक मनीष कुमार जायसवाल, राधेश्याम दीक्षित, जितेंद्र पाठक, फूलबदन कुशवाहा, दया तिवारी, योगेंद्र गुप्त, महेंद्र दीक्षित, दीनानाथ गुप्त और आफताब आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मुस्तैद रहे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी
मिश्रौली डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था ताकि हालात को तत्काल व सूझबूझ के साथ सुलझा लिया जाए। मेले में एडीएम वैभव मिश्र, एएसी सिद्धार्थ वर्मा सहित सीओ, इंस्पेक्टर,एसओ और 40 सब इंस्पेक्टर मौके पर डटे रहे। इसके अलावा 500 सादे वर्दी में जवान, डेढ़ सेक्शन पीएसी, 50 महिला कांस्टेबल, 30 यातायात पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम तैनात रही। उमस भरी गर्मी के बावजूद जवान रास्तों, मकानों की छतों और पेड़ की छांव में हर हलचल पर पैनी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed