फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The price of dry fruits, fruits and edible oils increased

Kushinagar News: सूखे मेवे, फल और खाद्य तेलों की कीमत में आई तेजी

Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The price of dry fruits, fruits and edible oils increased
पडरौना। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ एक बार फिर बाजार में पकवान बनाने वाले सामान और अन्य चीजों पर महंगाई का असर दिखने लगा है। मेवे समेत फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। पाम ऑयल की कीमत में बढ़त से आने वाले दिनों में अन्य खाद्य तेलों की कीमत भी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

किराना के थोक व्यापारी शिवमोहन गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने तक 138 रुपये प्रति किलो बिक रहा पाम ऑयल अब थोक में 148 रुपये किलो हो गया है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 160 रुपये पहुंच गई है। तेल से बनने वाले उत्पादों की कीमत में भी आगामी दिनों में बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन

इसके अलावा सोयाबीन ऑयल प्रति किलो थोक में 142 रुपये, सनफ्लॉवर ऑयल 144 रुपये और कॉटन रिफाइंड ऑयल 145 रुपये में है। फुटकर में इन सबकी कीमत 160 रुपये ही है। वहीं, विदेश से आयात होने वाले उत्पादों पर टैरिफ लगने की चर्चा है। उसके बाद से कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किशमिश 210 रुपये पैकेट मिल रही थी। अब उसकी कीमत 260 रुपये में पहुंच गई है। काली मिर्च 650 रुपये से बढ़कर सात सौ रुपये में जा पहुंची है। मखाना 12 रुपये प्रति किलो था, जो अब 14 से 15 सौ रुपये में मिल रहा है। चिरौंजी के भाव दो हजार के पार हो गए हैं। कहा कि चिरौंजी का आयात छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से होता है।
सुभाष चौक के विनोद मद्धेशिया और तिलक चौक के फल विक्रेता सरताज अली ने बताया कि फुटकर बाजार में फलों की कीमत में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है। रमजान में फलों की मांग बढ़ती है, इसलिए मंडी में ही कीमत बढ़ी है। इसका असर फुटकर भी पड़ेगा।

बीते माह सौ रुपये प्रति किलो सेब अब 150 रुपये और अंगूर 80 रुपये से 100 और 120 रुपये तक पहुंच गया है। संतरे का भाव 60 रुपये से बढ़कर 80 और सौ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed