फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The police took Swami Prasad Maurya's son to the police station, made him sit

विशुनपुरा थाने में बैठाए गए हैं अशोक मौर्य

Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
The police took Swami Prasad Maurya's son to the police station, made him sit
आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना पर विशुनपुरा थाने में पूछताछ के लिए बैठाए गए अशोक मौर्य। - फोटो : KUSHINAGAR
स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र को थाने ले गई पुलिस, बैठाया
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र अशोक मौर्य के खिलाफ रुपये बांटने की शिकायत हुई थी
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाने की पुलिस बुधवार की रात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य को पकड़कर थाने में बैठा लिया है। अशोक को पुलिस ने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के दुदही टैक्सी स्टैंड के निकट रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर कुशवाहा के घर से पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम किसी ने पुलिस को सूचना दी कि अशोक मौर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंद किशोर के घर पहुंचे हैं। सूचना देने वाले ने वहां रुपये बांटे जाने की शिकायत की थी। तकरीबन रात साढ़े आठ बजे विशुनपुरा थाने की पुलिस और एसटीएफ मौके पर पहुंची। वहां से अशोक को अपने साथ विशुनपुरा थाने ले आए। हालांकि पूछताछ और तलाशी में उनके पास रुपये या अन्य कोई सामग्री न मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्रत्याशी या उनके समर्थक के दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन वह तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह निजी कार्य से आए थे। एसपी सचिंद्र पटेल ने भी बताया कि सूचना मिलने पर अशोक मौर्य को थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed