फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The police did not show seriousness in Gurvalia.

Kushinagar News: गुरवलिया में पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

Mon, 29 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The police did not show seriousness in Gurvalia.
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। विवादित पोस्टर की बात सामने आने के बावजूद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन तक विवादित पोस्टर लगे रहने और फिर विवाद बढ़ने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हाे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लगे पोस्टर दो दिनों तक सबकी नजर में रहे, लेकिन बीपीओ (बीट पुलिस अफसर) तक को इसकी जानकारी नहीं हुई। इससे साफ है कि या तो पुलिस ने जानबूझकर अनदेखी की है। शनिवार की शाम जब विवाद बढ़ा तो लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना पुलिस कप्तान केशव कुमार तक पहुंची और उन्होंने सीओ को पूरे मामले की जांच सौंपी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टर उतरवाया। वहीं ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर दोषियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। पुलिस ने उक्त मौलवी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है जिसमें उसने कुछ नाम बताएं हैं। रविवार की सुबह किसी व्यक्ति ने सीएम, डीजीपी, डीआईजी, आईजी व कुशीनगर पुलिस को टैग कर मामले में प्रकाशित खबरों की कटिंग को एक्स पर पोस्ट कर दिया। इस पर सीओ को जांच सौंप जिला मुख्यालय से रिपोर्ट तलब किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed