फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The PM prioritized development, nationalism and good governance over nepotism.

Kushinagar News: परिवारवाद की जगह विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन को पीएम ने दी प्राथमिकता

Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The PM prioritized development, nationalism and good governance over nepotism.
पडरौना। शहर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें कर्मठ, दूरदर्शी, राष्ट्रनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया गया।
विज्ञापन

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की जगह विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन को प्राथमिकता दी है। प्रत्येक भारतीय ही उनका परिवार है। यह भावना उनके कार्यों में भी परिलक्षित होती है। वे सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लिए समान रूप से कार्य करते हैं। उनके लिए भारत एक परिवार है और हर नागरिक की सुरक्षा व खुशहाली उनकी जिम्मेदारी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने किया। अंत में अभियान संयोजक सुदर्शन पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, बंका सिंह, मनोज सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed