फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The pharmacist's chair was found empty, and medicines were also ordered from outside.

Kushinagar News: फाॅर्मासिस्ट की खाली मिली कुर्सी, दवा भी बाहर से मंगाई गई

Thu, 16 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The pharmacist's chair was found empty, and medicines were also ordered from outside.
कुशीनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने तमकुहीराज कस्बा स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान फाॅर्मासिस्ट की कुर्सी खाली मिली। नेत्र परीक्षण अधिकारी के कक्ष में इलाज के दौरान एक मरीज से प्राइवेट दवा मंगाई गई थी। इसकी जानकारी के बाद नेत्र परीक्षण अधिकारी पर बिफर पड़ीं और दवा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा केंद्र में भोजन का चार्ट नहीं मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने समूचे सीएचसी परिसर के निरीक्षण के बाद व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। सीएचसी के नेत्र विभाग में इलाज के लिए आने वाले में मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही है। इसका खुलासा निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन

तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी राजेश लाल अपनी पत्नी आरती देवी 54 के आंखों का इलाज कराने सीएचसी तमकुहीराज आए थे। नेत्र परीक्षण अधिकारी विजयपाल सिंह ने दवा बाहर से मंगाया। इसी दौरान अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य नेत्र परीक्षण कक्ष में दाखिल हो गईं। मरीज के हाथ में एक मेडिकल स्टोर की दवा देखकर बिफर पड़ीं। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. विकास यादव ने महिला सहायक के नियुक्ति की मांग की। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. दिग्विजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed