फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The period of shade and shadow continued, humidity remained intact

Kushinagar News: चलता रहा छूप-छांव का दौर, उमस बरकरार

Thu, 21 Aug 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The period of shade and shadow continued, humidity remained intact
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता में छोटे बच्चे को छुपा कर लें जाती महिलाएं। संवाद
- मौसम विभाग के अनुसार 24 तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। करीब एक सप्ताह से जिले में मूसलाधार बारिश न होने से मानव संग पशु-पक्षी भी उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे हैं। मानसून के बेरुखी अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को दिन काटना पड़ रहा है।
बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच दिन भरधूप व छांव का खेल चलता रहा। पुरवा चलने के बाद भी कुछ दूर चलने पर लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे। पानी-पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझ रही है। कूलर व पंखे भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब एक सप्ताह से जिले में बारिश न होने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। प्रेमवलिया के जगदंबा राय, जिगना के प्रभुशंकर शर्मा, मटिहनिया के विमलेश यादव, कुस्महा के अरविंद सिंह आदि किसानों ने कहा कि यदि अभी पानी नहीं मिला तो काफी नुकसान हो जाएगा। पानी के अभाव में धान की फसल सूख जाएगी। गर्मी के कारण यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुती वी. सिंह ने बताया कि 24 अगस्त तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम में नमी बढ़ गई है। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बारिश होते ही मौसम सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed