फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The penance of King Manu and Shatarupa was enacted.

Kushinagar News: राजा मनु और शतरूपा की तपस्या का हुआ मंचन

Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The penance of King Manu and Shatarupa was enacted.
फाजिलनगर में चल रहे श्री हरिहर महायज्ञ में रात्रि को रामलीला को मंचन करते कलाकार।स्रोत-सोशल मीड
जोकवा बाजार। क्षेत्र के श्री हरिहर महायज्ञ के दौरान आयोजित रामलीला में मंगलवार की रात राजा मनु और शतरूपा की तपस्या का मंचन हुआ। इस दौरान जयश्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा पांडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला मंचन का शुभारंभ डॉ. कमलेश शाही ने किया। इसके बाद रामलीला कलाकरों ने मनु और शतरूपा की तपस्या का मार्मिक चित्रण किया। सृष्टि के प्रथम मानव और आदर्श दम्पति मनु व शतरूपा ने अपने सांसारिक सुखों को त्यागकर नारायण को पुत्र रूप में प्राप्ति के लिए नैमिषारण्य में कठोर साधना करते हैं। इस घोर और अडिग साधना के प्रभाव से उनके शरीर मात्र अस्थियों का ढांचा रह गया था। वे इतने दुर्बल हो गए थे, लेकिन उनके मन में प्रभु को देखने की अभिलाषा कम नहीं हुई। इस कठिन तप को देखकर स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने उनके पास आकर उन्हें प्रलोभन देने का प्रयास करते हैं, लेकिन उनका ध्यान रत्ती भर भी विचलित नहीं होता है। अंत में भगवान विष्णु (श्रीहरि) ने उन्हें दर्शन देकर उन्हें पुत्र के रूप में अवतरित होने का वचन देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed