फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The pandal echoed with slogans on the occasion of Shri Ram's birth

Kushinagar News: श्रीराम जन्मोत्सव पर जयघोष से गूंजा पंडाल

Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The pandal echoed with slogans on the occasion of Shri Ram's birth
तमकुहीरोड। राजपुर खास ग्राम सभा के बेनिया टोला स्थित पंचायत भवन परिसर में रामलीला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की रात श्रीराम जन्मोत्सव की कथा का मंचन हुआ। श्रीराम समेत चारो भाइयाें का जन्म होते ही जयघोष से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की आरती उतारी। कलाकारों ने श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन किया। प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होने पर महिलाओं ने सोहर गाया। इसके बाद श्रीराम की बाल लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केदारनाथ यादव, प्रशांत गुप्ता, प्रमोद सिंह, विश्वजीत यादव, हरेंद्र सोनी, ध्रुव निषाद, गोविंद गुप्ता, प्रहलाद साहनी, इरफान रहमानी, विनोद आर्य, शुभम यादव, कमलेश गुप्ता, राजा खान, नरेश निषाद, सुशील वर्मा, अनिल साहनी, रंजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed