फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The opposition is spreading the poison of casteism

Kushinagar News: ‘विपक्ष फैला रहा जातिवाद का जहर’

Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The opposition is spreading the poison of casteism
बनकटा बाजार। संविधान सबका प्रयास यात्रा के तहत ब्लॉक के भठही बुजुर्ग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया संसदीय क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई तथा संविधान की रक्षा और उसके प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। सांसद ने विपक्ष पर जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए इसे जड़ से खत्म करने की आह्वान किया। कहा संविधान की मूल भावना और प्रस्तावना को जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस पर आपातकाल थोपने और संविधान को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेता दीपक द्विवेदी ने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, महिला नेतृत्व में विकास आदि मुद्दे प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सत्यम शुक्ल, रामबृक्ष गिरी, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष चौरा विकास पांडेय, अमिताभ मिश्र आदि ने संबोधित किया। संयोजक भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed