फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The only son was crushed to death by a car right in front of his mother in Kushinagar

Kushinagar News: मां के सामने ही इकलौते बेटे को कार ने मार दी टक्कर, मौत- चालक वाहन संग मौके से फरार

Sat, 27 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:54 AM IST
सार

चिखुरी टोला की रहने वाली याेगेंद्र पत्नी लक्ष्मी देवी शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय बेटे अंशु को छुट्टी होने के बाद स्कूल से लेकर पैदल घर जा रही थीं। अभी वह घर के पास पहुंची थीं कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने अंशु को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन
The only son was crushed to death by a car right in front of his mother in Kushinagar
अंशू की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया

विस्तार

रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा के चिखुरी टोला में शुक्रवार दोपहर में स्कूल से घर जा रहे मासूम अंशू (5) को मां के सामने चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मां बदहवास हो गई और चीखने लगी।

विज्ञापन

चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने बच्चे को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय बच्चे की मौत हो गई। चिखुरी टोला की रहने वाली याेगेंद्र पत्नी लक्ष्मी देवी शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय बेटे अंशु को छुट्टी होने के बाद स्कूल से लेकर पैदल घर जा रही थीं। अभी वह घर के पास पहुंची थीं कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने अंशु को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल अंशु को सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद लक्ष्मी चीखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंश इकलौता बेटा था, इसकी मौत के बाद से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष धनबीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed