फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The old woman bowed her head at the temple, then embraced death amidst the silence of the forest.

Kushinagar News: बुढि़या माई मंदिर में टेका माथा फिर जंगल के सन्नाटे में माैत को लगाया गले

Mon, 18 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The old woman bowed her head at the temple, then embraced death amidst the silence of the forest.
प्रद्युम्न की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। कुशीनगर के स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवा पलकधारी) में रोबोट इंजीनियर 33 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार यादव की मौत के बाद मातम पसरा है। घर के बाहर सन्नाटा है और घर के अंदर परिवार के लोगों की आंखें आंसुओं से भरी हुई हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास प्रद्युम्न के पेड़ से लटककर जान देने की जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची गई। प्रद्युम्न की 72 वर्षीय मां कलावती देवी पुत्र की मौत से बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। वहीं,बगल में बैठी बहन पूनम की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, प्रद्युम्न कई वर्षों से वैवाहिक विवाद में कानूनी फेरों से आर्थिक मुसीबत व मानसिक तनाव से काफी परेशान था। बड़े भाई राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रद्युम्न ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोबोट इंजीनियर था। उसने करियर की शुरुआत गुड़गांव से की थी। वर्तमान में मध्य प्रदेश में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र ने बताया कि हाल ही में अदालत की तरफ से उसे भरण-पोषण के मामले में आठ हजार रुपये प्रतिमाह खर्चा का तय किया गया था।
इसके साथ ही पिछले बकाए के रूप में 3.84 लाख की वसूली तय होने के बाद उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इससे वह गहरे अवसाद में चला गया था। बीते 12 मई को पडरौना कोर्ट में सुनवाई के बाद उससे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि उसे बहुत समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह झेल नहीं पाया, इसलिए मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed