{"_id":"69541f056ab1e9842105b1d6","slug":"the-number-of-pneumonia-patients-has-increased-at-the-medical-college-and-the-childrens-ward-is-full-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151739-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में निमोनिया के मरीज बढ़े, चिल्ड्रेन वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में निमोनिया के मरीज बढ़े, चिल्ड्रेन वार्ड फुल
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती नवजात। संवाद
पडरौना। बढ़ती ठंड और सर्द हवाओं के बीच मेडिकल कॉलेज में निमोनिया और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड के सभी बेड फुल हो चुके हैं, जबकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार ठंड के कारण बच्चों में निमोनिया के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न की शिकायत लेकर परिजन बच्चों को अस्पताल ला रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण ठंड का असर उन पर अधिक पड़ रहा है।
निमोनिया के साथ-साथ सांस की अन्य बीमारियों से ग्रसित बड़े और बुजुर्ग मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अस्थमा, सीओपीडी और पुरानी सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को ठंड के चलते ज्यादा परेशानी हो रही है।