{"_id":"69b9afa53a36d190c30ab926","slug":"the-nine-day-mahayajna-concludes-with-a-havan-and-bhandara-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-156503-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हवन और भंडारे के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हवन और भंडारे के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न
Wed, 18 Mar 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। परसिया गांव स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर में नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन मंगलवार को विधि-विधान के साथ हवन और भंडारे के साथ हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति एवं आस्था से सराबोर रहा।
महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। आचार्य प्रमोद के साथ बड़े संख्या में पुरोहितो के सानिध्य में हवन-पूजन संपन्न कराया गया। यज्ञ में आहुति देकर लोगों ने अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहितों ने लोक कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस दौरान आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
इस दौरान उमेश तिवारी, विश्वजीत, मधुमति, उपेंद्र, सौरव, विजय गुप्ता, विनय गौड़, कृपाल, अमित आदि मौजूद रहे।