फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Nepal team became champions after defeating Haryana.

Kushinagar News: हरियाणा को हराकर नेपाल की टीम बनी चैंपियन

Sat, 20 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The Nepal team became champions after defeating Haryana.
तमकुहीराज। कस्बा के रामलीला मैदान में टाउन क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया महिला फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें वीरगंज यूथ क्लब नेपाल की चैम्पियन बनी। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद वीरगंज यूथ क्लब नेपाल व फुटबॉल एकेडमी हरियाणा के बीच शुरू हुआ रोमांचक मुकाबला लोगों को खूबर रोमांचित किया। मध्यांतर तक खेले गए मुकाबले में नेपाल की महिला टीम ने तीन गोल मार हरियाणा की टीम पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल किया जो अंत तक कायम रहा। मध्यांतर के बाद मैच में पिछड़ चुकी हरियाणा की महिला टीम ने पलटवार किया और जर्सी नंबर दस ने एक गोल मार टीम को दबाव से बाहर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि तक दोनों टीमें खेल के मैदान में गोल के लिए हमलावर रहींख, लेकिन अंत तक नेपाल की टीम बढ़त बनाई रही और 3-1 से मुकाबला जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए नेपाल की जर्सी नंबर 17 मंदिरा राई को विमेन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed