{"_id":"6a2868824b48e6f6fc042ce5","slug":"the-ncc-fosters-character-building-and-a-sense-of-discipline-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161442-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चरित्र निर्माण, अनुशासन की भावना विकसित करता है एनसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चरित्र निर्माण, अनुशासन की भावना विकसित करता है एनसीसी
Wed, 10 Jun 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। देश सेवा के लिए एक आदर्श और जिम्मेदार नागरिक बनना ही कैडेट का लक्ष्य होना चाहिए। ए, बी और सी प्रमाण पत्र प्राप्त करना कैडेट्स के लिए गर्व का विषय है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये बातें 50 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चंद ने कही। वे मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के ए, बी और सी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और एकजुटता का गुर देश के विकास और जीवन को बेहतर बनाने में प्रयोग करें। कार्यक्रम को खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों में बटालियन के ए, बी और सी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, एएनओ सुनील कुमार यादव, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।