फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Nari Shakti Vandan Adhiniyam is a milestone for the empowerment of women.

Kushinagar News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के उत्थान के लिए मील का पत्थर

Sat, 18 Apr 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Nari Shakti Vandan Adhiniyam is a milestone for the empowerment of women.
बांसी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को कस्बे के एक मैरिज हाॅल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए एक मील का पत्थर है। इससे नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। यह अधिनियम आधी आबादी को उनका वास्तविक हक दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुशीला राजा राम केवट ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मंगल चौरसिया ने किया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरोज जयसवाल, प्रतिमा वर्मा, प्रियंका गौतम, कुमारी रिंकी गौतम, बिमला देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed