{"_id":"6ae3b4fd2680d7d0cd0d7580","slug":"the-mp-met-with-the-family-of-neha-who-lost-her-life-in-a-bus-accident-and-offered-them-consolation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-171193-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस हादसे में जान गंवाने वाली नेहा के परिजन से सांसद ने की मुलाकात, बंधाया ढांढ़स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस हादसे में जान गंवाने वाली नेहा के परिजन से सांसद ने की मुलाकात, बंधाया ढांढ़स
विज्ञापन
सरकारी सहायता और अन्य लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मंगलवार को पडरौना में बस की टक्कर से 17 लोग हुए थे घायल
कसया। पडरौना में बीते मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से जान गंवाने वाली स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा के परिजन से बृहस्पतिवार को कुशीनगर सांसद ने मुलाकात की। उन्होंने वार्ड नंबर 14 संत गणिनाथ नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजन को ढांढस बंधाया। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
नेहा मिश्रा पडरौना स्थित एक निजी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। बीते मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। हादसे में 17 लोग घायल भी हुए थे। सांसद विजय कुमार दुबे ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नेहा का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने मौके पर मौजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया जी अक्षय दीपक और तहसीलदार धर्मवीर सिंह को निर्देश दिया कि मृतका के परिजन को नियमानुसार सरकारी सहायता और अन्य देय लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, चमन यादव, विनोद गिरी, सुमित त्रिपाठी, डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव, रविंद्र मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।