{"_id":"693487a414ac5271cd011c52","slug":"the-miscreants-stopped-the-youth-on-the-road-and-beat-him-he-is-serious-kushinagar-news-c-208-1-deo1009-169532-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनबढ़ों ने रास्ते मंे रोककर युवक को पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनबढ़ों ने रास्ते मंे रोककर युवक को पीटा, गंभीर
Sun, 07 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
लार। घर जा रहे एक युवक को मनबढ़ों ने शुक्रवार की देर रात रास्ते में घेर कर पिटाई कर दी। आरोप है कि पास में रखा 350 रुपये लूट लिया। चीखपुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों को देख आरोपी भाग निकले। घायल युवक को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दोपहर बाद परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
लार थाना क्षेत्र ठाकुर गौरी गांव निवासी संतोष यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रात में पुराने घर से नए घर की तरफ जा रहा था। अभी मुख्य सड़क पर पहुंचा था, तभी पांच की संख्या में मौजूद युवकों ने जान लेने की नीयत से घेर कर लोहे की राड व लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल होने के बाद अचेत होकर गिर पड़ा। उधर गांव पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
सभी आरोपी रात से ही फरार हैं। तलाश में छापेमारी कर रही है। चर्चा है कि कुछ माह पूर्व भी एक युवक को आरोपियों ने एक सुनसान जगह ले जाकर जमकर पिटाई की थी। हालांकि गांव स्तर पर ही मामले में सुलह हो गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। युवक को चोट आई है। मेडिकल और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पैसा लूटने की बात जांच में गलत पाई गई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।