फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   miscreants looted customer service center in kushinagar

Kushinagar News: ग्राहक सेवा केंद्र में बदमाशों ने बोला धावा, महिला से लूटी 10 हजार नकदी, फायर करके भागे

Tue, 24 Jan 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 10:46 AM IST
सार

गोली चलने पर आसपास के लोग जुटे तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए बगल के दुकानदार जितेंद्र मद्देशिया ने हिम्मत दिखाई। जितेंद्र ने बाइक सवार एक बदमाश को दबोचने की कोशिश तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
miscreants looted customer service center in kushinagar
बैकुंठपुर कोठी बाजार में घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी धवल जायसवाल व अन्य। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार में सोमवार बदमाशों ने पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की। दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे बदमाशों ने असलहे के बल पर अंजाम दिया। एक महिला के हाथ से 10 नकदी छीनकर मैनेजर और महिला पर दो राउंड गोली दागी। आसपास के लोगों ने जुटने पर दो राउंड गोली चलाकर भागने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों का एक साथी पकड़ा गया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपी नेबुआ नौरंगिया विशुनपुरा गांव का बताया जा रहा है। मौके से एक पिस्टल, खोखा और कारतूस बरामद हुआ है। घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


दुदही कस्बा निवासी राजकुमार गुप्ता बैकुंठपुर कोठी बाजार में दुदही पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। वहां बैकुंठपुर कोठी निवासी अजय गौतम (21) मैनेजर हैं। सोमवार की सुबह बैंक से तीन लाख रुपये कैश लेकर मैनेजर ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे दो सफेद अपाची से चार बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र पर आए। चारों धड़धड़ाते हुए भीतर घुस गए। उस समय एक महिला 10 हजार रुपये जमा कराने पहुंची थीं। तीन बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर और एक ने महिला पर असलहा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के हाथ में रखी नकदी छीनकर अपने पास रख ली। इस दौरान ब्रांच मैनेजर ने हिम्मत दिखाकर बदमाश के हाथ से असलहा छीनने की कोशिश की। गुत्थम गुत्था होने पर दूसरे बदमाश ने मैनेजर पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। तभी एक बदमाश ने मैनेजर को डराने के लिए महिला पर फायर झोंक दिया।

गोली चलने पर आसपास के लोग जुटे तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए बगल के दुकानदार जितेंद्र मद्देशिया ने हिम्मत दिखाई। जितेंद्र ने बाइक सवार एक बदमाश को दबोचने की कोशिश तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। जितेंद्र के कंधे के ऊपर से गोली गुजर गई, फिर भी उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया।


तीन अन्य भाग गए। मौके पर कुल चार राउंड गोली चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पकड़े गए बदमाश का हाथ पैर बांधकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ितों के अलावा आसपास के लोगों से जानकारी ली।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed