फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The miscreants pelted stones on the school bus returning with the baraatis

Kushinagar News: बरातियों को लेकर लौट रही स्कूल बस पर मनबढ़ों ने किया पथराव

Fri, 18 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants pelted stones on the school bus returning with the baraatis
जौरा बाजार। बरातियों को लेकर लौट रही स्कूल बस में सवार गांव के बुधवार की रात युवक ने तोड़फोड़ की। इससे बस के बगल और पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तोड़फोड़ करने वाले युवक घर छोड़कर भाग गए हैं। चौराखास थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस रहसू जनोबी पट्टी गांव के पश्चिम टोला के संवरू कुशवाहा के बेटे शिवपूजन के घर से बरातियों को लेकर बुधवार की रात बिहार प्रांत के नटवा गई थी। बारात में शामिल होने के बाद लोगों ने भोजन किया और लौटने के लिए बस में बैठ गए। इस दौरान बस में सवार युवक शोर मचाने लगे। इस पर बस चालक राजमंगल कुशवाहा ने विरोध किया तो युवक विवाद करने पर आमदा हो गए और अपशब्द बोलने लगे। इसकी शिकायत संवरू कुशवाहा से की तो उन्होने अपने एक रिश्तेदार को बस में बैठाया और तब जाकर चालक बस लेकर चला। आरोप है कि बस समउर बाजार से आगे बढ़ी तो बस में सवार युवक उत्पात मचाने लगे और गाड़ी की सीट के कवर को फाड़ने लगे। रहसू बाजार में कुछ लड़कों को चालक ने बस से नीचे उतार दिया। वहां उतरने के बाद बस जैसे ही बस आगे बढ़ी तो युवकों ने पत्थर चलाकर बस के पीछे का शीशा तोड़ दिया और भाग गए।
विज्ञापन

चालक बस सीधे लेकर त्रिमुहानी घाट स्कूल पर आ गया। आरोप है कि वहां उतरने के बाद युवक पत्थर मारकर बस के दोनों साइड की खिड़की का शीशा, बैक लाइट तोड़ कर भाग गए। बस चालक ने पुलिस को सात युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौरा खास के थानाध्यक्ष विद्या सागर कुशवाहा ने बताया कि स्कूल बस को बरात के लेकर चलना ही नियम विरुद्ध है। तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed