फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The minister saw what the officers showed, everything was dazzling

Kushinagar News: अफसरों ने जो दिखाया, मंत्री ने वही देखा, सब कुछ मिला चकाचक

Thu, 09 Feb 2023 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Thu, 09 Feb 2023 05:14 PM IST
सार

गोशाला के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोवंशों की संख्या, उनके स्वास्थ्य, चारा-पानी आदि की जानकारी ली। गोशाला की व्यवस्था पर मंत्री ने संतोष जताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस दिशा में यह गोशाला बेहतर है। आधे घंटे तक गोशाला में रहने के बाद मंत्री वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन
The minister saw what the officers showed, everything was dazzling
हाटा सीएचसी में मरीजों के बारे में जानकारी लेते जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा। 

विस्तार

प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने मंगलवार को हाटा सीएचसी और गोशाला का निरीक्षण किया, लेकिन उन्होंने वही देखा, जो अफसरों ने दिखाया। उन्हें कहीं कोई कमी नहीं नजर आई। गोशाला में गायों को गुड़-चना खिलाने के बाद वह जनपद मुख्यालय आ गए। कोई गड़बड़ी नहीं मिलने पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा दोपहर 12 बजे हाटा पहुंचे। बाघनाथ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहन वर्मा की अगुवाई उनका स्वागत किया। वहीं से मंत्री का काफिला नगर पालिका की ओर से संचालित कान्हा गोशाला पहुंचा। डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी और अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


गोशाला के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोवंशों की संख्या, उनके स्वास्थ्य, चारा-पानी आदि की जानकारी ली। गोशाला की व्यवस्था पर मंत्री ने संतोष जताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस दिशा में यह गोशाला बेहतर है। आधे घंटे तक गोशाला में रहने के बाद मंत्री वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के निरीक्षण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्था चुस्त दुरूस्त की गई थी। अस्पताल के बेड पर साफ चादर बिछाई गई थी। दो मरीज भी वहां लेटे हुए थे। ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। यहां मरीजों से मंत्री ने कोई खास बातचीत नहीं की। मंत्री ने दवा घर, लेबर रूम, ईटीसी वार्ड, पीआईसीयू को भी देखा। पीआईसीयू में भर्ती दो बच्चों के तीमारदारों में बातचीत की। मंत्री ने सीएमओ डॉक्टर सुरेश पटारिया को निर्देश दिया कि बच्चों के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए।

मंत्री ने यहां पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि दवाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सीएचसी के बाद मंत्री ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां सरकारी की संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।


इस दौरान विधायक मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोड़, डीएम रमेश रंजन, एसपी धवन जयसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम वरूण कुमार पांडेय, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर पालिका जेई मनोज कुमार, पंकज भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed